फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Zoo: चिड़ियाघर में दो सियार पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी... कई टीमें पूरे इलाके में चला रहीं सर्च ऑपरेशन

Mon, 24 Nov 2025 10:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

चिड़ियाघर के सभी सीसीटीवी कैमरों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जंगल वाले हिस्सों में ट्रैप केज, स्पेशल ट्रैकिंग स्क्वॉड और सुरक्षा टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Delhi Zoo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में अपने बाड़े से बाहर निकल गए दो सियारों को प्रबंधन ने सुरक्षित पकड़कर वापस होल्डिंग एरिया में पहुंचा दिया है। चिड़ियाघर निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि अब भी एक-दो सियारों के जंगल वाले हिस्से में होने की आशंका है, जिन्हें ढूंढने के लिए चिड़ियाघर की कई टीमें बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह ऑफ-डिस्प्ले होल्डिंग जोन से सियारों के गायब होने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पूरे परिसर में खोज अभियान शुरू कर दिया गया। रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि तीन से चार सियार बाड़ों के पीछे जंगल की झाड़ियों में देखे गए थे। वहीं, जॉइंट डायरेक्टर को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

निदेशक ने बताया, चिड़ियाघर के सभी सीसीटीवी कैमरों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जंगल वाले हिस्सों में ट्रैप केज, स्पेशल ट्रैकिंग स्क्वॉड और सुरक्षा टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, आंगतुक एरिया में किसी भी तरह का खतरा नहीं है और न ही वहां सियारों के आने के कोई निशान मिले हैं। एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर में कंटेनमेंट प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि सियारों ने अपने बाड़े के पीछे फेंसिंग में बने किसी छोटे गैप से निकलकर जंगल वाले हिस्से में घुसने का मौका पाया। चिड़ियाघर की कई टीमें अब भी पूरे इलाके में तैनात हैं और खोज जारी है। उन्होंने कहा, जब तक सभी सियार सुरक्षित रूप से पकड़ नहीं लिए जाते, सर्च ऑपरेशन बंद नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें