फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी एडमिशन : 1700 स्कूलों में 1 लाख सीटों पर मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा निदेशालय दाखिला कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर(नर्सरी, केजी और पहली) कक्षा की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस हफ्ते के आखिर तक दाखिले को लेकर कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। शिक्षा निदेशालय ने दाखिला कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है। 1700 से ज्यादा स्कूलों की एक लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिला होंगे।

इस सत्र से फाउंडेशनल स्टेज में कक्षाओं की संख्या दो से बढ़कर तीन हो जाएगी। नए सत्र के लिए नर्सरी (बालवाटिका 1/प्री स्कूल 1) कक्षा में दाखिला के लिए उम्र तीन वर्ष से अधिक से लेकर चार वर्ष तक, लोअर केजी (बालवाटिका 2/प्री स्कूल 2) कक्षा में दाखिला के लिए उम्र चार वर्ष से अधिक से लेकर पांच वर्ष तक, अपर केजी (बालवाटिका 3/प्री स्कूल 3) कक्षा के लिए उम्र पांच वर्ष से अधिक से लेकर छह वर्ष तक और पहली कक्षा में दाखिला के लिए उम्र छह वर्ष से अधिक से लेकर सात वर्ष तक की उम्र दाखिला का मानदंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा नर्सरी से लेकर पहली के मौजूदा छात्रों पर उम्र के यह नियम लागू नहीं होंगे। दाखिला के संबंध में स्कूल नर्सरी से लेकर पहली कक्षा के लिए उम्र में एक महीने की छूट दे सकेंगे। दाखिला के लिए उम्र की सीमा 31 मार्च 2026 के अनुसार तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें