फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सुधर रहे हालात: तीन बड़े कोविड अस्पतालों में 75 फीसदी घटी मरीजों की संख्या, पढ़ें- कैसी है अब यहां स्थिति

Sun, 23 May 2021 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों पर गौर करें तो लोकनायक अस्पताल में 1900 बेड, जीटीबी में 1800 बेड और राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में 537 बेड पर कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इन तीनों अस्पतालों में 4,400 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। इनमें से सिर्फ एक हजार बेड पर ही मरीज भर्ती हैं और 3,400 बेड खाली हैं। 
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दैनिक संक्रमितों में कमी आने के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम होने लगी है। साथ ही नए दाखिले भी अब बहुत कम हो रहे हैं। इससे दिल्ली के तीन बड़े कोविड अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले आधी रह गई है। इन तीनों अस्पतालों में अब तीन हजार से अधिक बेड खाली हैं। 

विज्ञापन

     
दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना की चौथी लहर शुरू हो गई थी। 12 अप्रैल तक अस्पतालों में 6 हजार से ज्यादा मरीज भर्ती हो गए थे। 22 अप्रैल के बाद हालात खराब होने लगे थे और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 18 हजार को पार कर गई थी। आलम यह था कि तीन बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए सभी बेड भर गए थे। लेकिन अब करीब एक महीने बाद इन अस्पतालों में मरीजों की संख्या 75 फीसदी कम हो गई है। 
     
आंकड़ों पर गौर करें तो लोकनायक अस्पताल में 1900 बेड, जीटीबी में 1800 बेड और राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में 537 बेड पर कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इन तीनों अस्पतालों में 4,400 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। इनमें से सिर्फ एक हजार बेड पर ही मरीज भर्ती हैं और 3,400 बेड खाली हैं। जबकि, एक माह पहले अधिकतर बेड भरे हुए थे। कई घंटे इंतजार के बाद मरीजों को दाखिला नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। एक माह में ही 3,400 बेड खाली हो गए हैं। इस हिसाब से देखे तो तीन बड़े अस्पतालों में 75 फीसदी मरीज घट गए हैं। लोकनायक अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि नए मामले घटने के साथ अस्पतालो में रोजाना भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या भी घटने लगी है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 22 मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि 34 को छुट्टी दी गई है। 
विज्ञापन


तीन बड़े कोविड अस्पतालों की स्थिति
अस्पताल कुल बेड खाली
लोकनायक 1900 1406
जीटीबी 1800 1380
राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी 650 537
विज्ञापन


नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें