फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया : अब विवादित एप क्लब हाउस के जरिए अपमान, समुदाय विशेष की महिलाओं के बारे में अपशब्द बोले गए

Wed, 19 Jan 2022 12:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुल्ली डील्स व बुल्ली बाई एप के बाद अब एक और एप क्लब हाउस का खुलासा हुआ है। इस एप के जरिए समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानित किया गया और अपशब्द व अश्लील बातें लिखीं गईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्ली डील्स व बुल्ली बाई एप के बाद सोशल मीडिया पर क्लब हाउस एप सामने आई है। इस एप के जरिए एक समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानित करने के लिए अपशब्द व अश्लील बातें कहीं गई हैं। विवादित बातों की रिकार्डिंग को किसी ने ट्वीट कर दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एण्ड स्टेट्रैजिक ऑप्स (आईएफएसओ) ने निगरानी के दौरान इस ट्वीट को पकड़ा। इसके बाद आईएफएसओ ने धार्मिक भावनाएं भड़काने व छेड़छाड़ का मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। आईएफएसओ में तैनात एसीपी रमन लांबा की देखरेख में महिला एसआई सुमन को मामले की जांच सौंपी गई है।
 
आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर क्लब हाउस एप है। इस एप पर चैटरूम बने होते हैं। किसी ने इस एप में बने चैटरूम का नाम विशेष समुदाय की लड़कियां हिंदू लड़कियों से सुंदर होती है... नाम रखा हुआ था। इस चैटरूम में काफी लोग बातें करते थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने चैटरूम में हो रही बातचीत की रिकार्डिंग कर ली और ट्वीटर पर ट्वीट कर दिया। इस रिकार्डिंग में एक समुदाय विशेष की महिलाओं के बारे में अश्लील व आपत्तिजनक बातें कहीं गई हैं। हालांकि रिकार्डिंग में सभी समुदाय की महिलाओं की बारे में बात कही जा रही है। मगर एक जगह पर एक समुदाय विशेष का नाम लिया गया है। 

विज्ञापन

इस रिकार्डिंग को किसी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिया। आईएफएसओ के निगरानी सेल ने अपनी निगरानी के दौरान इस ट्वीट को पकड़ा। इसके बाद आईएफएसओ ने इस बाबत मंगलवार को धार्मिक भावनाएं भड़काने व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया था। आईएफएसओ के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

एक समुदाय की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस को नोटिस भेजा
दिल्ली महिला आयोग ने क्लब हाउस नामक एप पर एक समुदाय महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल को नोटिस जारी किया। आयोग ने ट्विटर पर ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो का संज्ञान लिया है। यह वीडिया क्लब हाउस एप पर हो रही एक अभद्र बातचीत से जुड़ा हुआ है।

आयोग के अनुसार विडियो में सभी प्रतिभागियों को एक समुदाय की महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते हुए अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है।  आयोग ने पुलिस से तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया है। इसके अलावा आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पांच दिन में सौंपने का निर्देश दिया है।

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनको किसी ने ट्विटर टैग कर क्लबहाउस एप पर हुई इस विस्तृत अश्लील ऑडियो बातचीत के बारे में बताया, जिसमें एक समुदाय की महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ घृणित यौन एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें