कई एक्सप्रेस ट्रेन कोविड पूर्व की स्थिति में चलेगी। उत्तर रेलवे ने इस तरह की 31 ट्रेनों की सूची जारी की है जिसमें कोविड पूर्व की स्थिति बहाल होगी। रेलवे की इस पहल से यात्रियों का सफर भी सस्ता होगा।
अब एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में यात्री बिना सीट का आरक्षण कराए यात्रा कर सकेंगे। कोविड पूर्व वाली स्थिति फिर से बहाल करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में लगे अनारक्षित कोच में अनारक्षित टिकट की बिक्री भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अनारक्षित टिकट मिलने से सफर भी सस्ता होगा
उत्तर रेलवे ने इस तरह की 31 ट्रेनों की सूची जारी की है जिसमें कोविड पूर्व की स्थिति बहाल होगी। रेलवे की इस पहल से यात्रियों का सफर भी सस्ता होगा।
यात्रा किराया कम
सीट की बुकिंग के लिए लगने वाला अतिरिक्त चार्ज यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। रेलवे ने लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोचों में 10 दिसंबर से अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की अनुमति दे दी है।
लिहाजा अब द्वितीय श्रेणी व दिव्यांग अनुकूल द्वतीय श्रेणी वाले सभी वर्तमान कोच अनारक्षित श्रेणी में संचालित किया जा जाएगा। इनमें मुख्य रूप से प्रतिदिन चलने वाली चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जो आठ अनारक्षित कोच के साथ चलेगी।