क्रिकेट के बहाने की वर्तमान शासन की वाजपेयी सरकार से तुलना
उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) के शासनकाल में पाकिस्तान के नागरिक भारतीय टीम के लिए खुश होते थे और भारत के नागरिक पाकिस्तान के लिए खुश होते थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की प्रशंसा की थी।
उन्होंने आगे कहा, लेकिन कुछ दिन पहले भारत-पाक के मैच के दौरान आगरा में जब कुछ युवाओं ने पाक क्रिकेट टीम का समर्थन किया तो एक भी वकील उनका केस लड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए अब ऐसा लगता है कि गांधी का भारत गोडसे के भारत में बदल रहा है।