फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब सिर्फ पांच लाख लोग वैक्सीन से दूर, 94 फीसदी तक पहुंचा टीकाकरण

Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनके अलावा पांच लाख लोगों को अतिरिक्त जोड़ते हुए करीब 1.50 करोड़ व्यस्क आबादी का एक लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण को लेकर राहत की खबर है। शुक्रवार शाम तक राजधानी में कुल आबादी में से केवल पांच लाख लोग ही वैक्सीन से दूर हैं। इसी के साथ ही पहली खुराक का कुल टीकाकरण 94 फीसदी पार हो चुका है। हालांकि दूसरी खुराक के टीकाकरण में अभी एक बड़ा अंतर है, जिसकी वजह कोविशील्ड की दो खुराक के बीच समयांतराल तीन महीने होना भी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनके अलावा पांच लाख लोगों को अतिरिक्त जोड़ते हुए करीब 1.50 करोड़ व्यस्क आबादी का एक लक्ष्य रखा गया था। अगर मतदाताओं के साथ ही तुलना की जाय तो फिलहाल पांच लाख लोग ही ऐसे बचे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की अब तक कोई खुराक नहीं ली है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात तक दिल्ली में 1.40 करोड़ लोग एक खुराक ले चुके हैं और इनमें से 90 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक टीकाकरण के इतिहास में कभी भी 90 फीसदी से अधिक परिणाम देखने को नहीं मिला है। फिर चाहे वह पोलियो हो या फिर मातृ और शिशु टीकाकरण कार्यक्रम। लेकिन कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में पहली खुराक का टीकाकरण 94 फीसदी पार हो चुका है। यह एक सुखद संकेत है। 
विज्ञापन


इसी महीने के आखिर तक दिल्ली में पहली खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण हो सकता है। हालांकि, एक तथ्य यह भी है कि दिल्ली में अब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों में ही 100 फीसदी टीकाकरण नहीं हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी और सामान्य आबादी से तुलना करते हुए विभागीय अधिकारियों ने वर्तमान स्थिति काफी संतोषजनक और सुरक्षित बताई है। इनका कहना है कि ओमिक्रॉन से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है और इस दिशा में दिल्ली ने बेहतर प्रयास किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें