फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe :  अब नैनोशॉट स्प्रे से चार दिन तक वायरस से रहेंगे सुरक्षित

Sun, 25 Apr 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आईआईटी दिल्ली का रामाजा जेनोसेंसर स्टार्टअप
  • 30 सेकेंड में बैक्टीरिया और वायरस को मारना करेगा शुरू
  • 10 मिनट में 99 फीसदी रोगाणु मुक्त
विज्ञापन
नैनोशॉट स्प्रे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर ने सांसों को आफत में डाल दिया है। ऐसे में इस बहरूपिये वायरस से बचाव बेहद जरूरी है। वायरस से बचाव के लिए आईआईटी के स्टार्टअप में नैनोशॉट स्प्रे बनाया गया है।  बहुउद्देशीय कार्बनिक हाइब्रिड सरफेस कीटाणुनाशक स्प्रे 96 घंटे तक असरदार रहता है। 30 सेकंड के अंदर ही बैक्टीरिया और वायरस को मारना शुरू कर देता है। 

विज्ञापन


तकनीकी विशेषज्ञों का दावा है कि यह स्प्रे 10 मिनट में 99 फीसदी रोगाणुओं को मारने की क्षमता रखता है। इसका प्रयोग फर्श, कपड़े और बर्तन को छोड़कर सभी जगह किया जा सकता है। आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप रामाजा जेनोसेंसर ने इस नैनोशॉट स्प्रे को तैयार किया है। रमजा जेनोसेंसर की  संस्थापक डॉ. पूजा गोस्वामी कहती हैं कि जांच में पाया गया है कि स्प्रे सतह पर डालने के 30 सेकेंड के अंदर ही बैक्टीरिया और वायरस को मारना शुरू कर देता है। इस स्प्रे से सभी तरह के वायरस, बैक्टीरिया, कवक का अंत किया जा सकता है।

स्प्रे के प्रयोग से कोई जलन और एलर्जी नही होगी: 
प्रो. गोस्वामी के मुताबिक, इसमें किसी भी तरह का टॉक्सिक नहीं है। इसके प्रयोग से किसी भी तरह की कोई एलर्जी या चकत्ते या जलन नहीं होती है। इसे तीन अलग-अलग तरह के स्प्रे पैक में तैयार किया गया है। स्प्रे की खास बात ये है कि ये वायरस  और बैक्टीरिया को मारने के साथ जैविक और एल्कोहल फ्री भी है। 
विज्ञापन


इसका प्रयोग किताबों, लिफ्ट कंट्रोल पैनल, कार के डैशबोर्ड, टैबलेट, पर्स, सामान, माइक्रोवेव और अन्य उत्पादों पर वायरस से बचाव के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा रसोई के स्लैब, सोफे, डाइनिंग टेबल, फ्रिज की सतहों, मीटिंग यूप की कुर्सी, मेट्रो, बस, रेलवे, वॉशरूम, रेस्तरां, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर किया जा सकता है. 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें