फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब घर बैठे बनवा सकेंगे लर्निंग लाइसेंस, बस 10 मिनट का देना होगा ऑनलाइन टेस्ट

Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ऑनलाइन की सुविधा होने से आवेदकों को न तो स्लॉट बुकिंग करवाना होगा और न ही टेस्ट के लिए जाने की जरूरत होगी। घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लर्निंग लाइसेंस के लिए अब आवेदकों को मोटर लाइसेंसिंग दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस को ऑनलाइन करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जुलाई के अंत तक दिल्ली में इसे लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ऑनलाइन की सुविधा होने से आवेदकों को न तो स्लॉट बुकिंग करवाना होगा और न ही टेस्ट के लिए जाने की जरूरत होगी। घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए अलग सॉफ्टवेयर है ताकि लोगों को बगैर किसी परेशानी घर पर ही ऑनलाइन टेस्ट में शामिल होने का मौका मिल सके।

जुलाई में ही दिल्लीवासियों को ऑनलाइन टेस्ट सुविधा की शुरुआत कर दी जाएगी। आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए 10 मिनट के ऑनलाइन टेस्ट में शामिल होना होगा। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक से संबंधित नियमों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। टेस्ट में पास होने पर लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट आपके सामने होगा। कोरोना काल में इस दिशा में पहल से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


लर्निंग लाइसेंस के लिए अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही इंतजार करना पड़ेगा। परिवहन मंत्री का कहना है कि स्थायी लाइसेंस के लिए नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में पास करने वालों के ही लाइसेंस बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें