फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल भवन में दिखेगी वंदे भारत की झलक: ब्रिटिश कालीन भाप इंजन को रेल भवन से हटाकर राष्ट्रीय रेल संग्रहालय पहुंचाया

Tue, 15 Feb 2022 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रेल भवन परिसर में अब यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज दार्जिलिंग हिमालय रेलवे का हिस्सा रहे स्टीम इंजन लोको नंबर 799 की जगह स्वदेश में नीर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रिप्लिका को स्थापित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
रेल भवन पर अब वंदे भारत ट्रेन की झलक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल भवन परिसर में लगे ऐतिहासिक भाप इंजन की जगह अब नए भारत की तस्वीर पेश करने वाले वंदे भारत ट्रेन की झलक दिखेगी। रेलवे ने ऐतिहासिक भाप इंजन को हटाकर इसे राष्ट्रीय रेल संग्रहालय पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके स्थान पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रतिकृति लगा दी गई है। जिस इंजन को यहां से हटाया गया है उसका निर्माण यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो में किया गया था। 

रेल भवन परिसर में अब यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज दार्जिलिंग हिमालय रेलवे का हिस्सा रहे स्टीम इंजन लोको नंबर 799 की जगह स्वदेश में नीर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रिप्लिका को स्थापित कर दिया गया है। 1925 में ग्लासगो की नॉर्थ ब्रिटिश कंपनी में बने स्टीम इंजन ने 3 दशकों तक सेवाएं दी थीं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता मिलने के कुछ साल बाद इसे दिल्ली लाया गया था। अब यह चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में आम लोगों के लिए उपलब्ध रहे। रेल भवन में प्रवेश वर्जित होने के कारण कम लोग इसे यहां देख सकते थे। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में अधिक से अधिक संख्या में लोग इसे देख सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेल की प्रगति को दर्शाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें