फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग की बत्ती : आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 'बीन' बजाएगा उत्तरी दिल्ली नगर निगम

Mon, 23 Aug 2021 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आवारा पशुओं को सुनाई जाएगी मधुर ध्वनि
  • निगम ने पशुओं को पकड़ने के लिए अपने बेड़े में ऐसे पांच वाहनों को शामिल किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अंदर आवारा पशु पकड़ने वाले निगम के वाहनों में मधुर धुन बजती रहेगी, ताकि पशु वाहन के अंदर विचलित न हों। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पशुओं को पकड़ने के लिए अपने बेड़े में ऐसे पांच वाहनों को शामिल किया है। जल्द ही बाकी निगमों में भी यह पहल शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं के लिए नई पशु एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। इन गाड़ियों में आवारा पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जैसे कि पशुओं को उतारने व चढ़ाने के लिए गाड़ी में हाइड्रोलिक सिस्टम लगाया गया है। पशु गाड़ी में विचलित न हों उसके लिए मधुर धुन का भी प्रबंध इन गाड़ियों में किया गया है। 

स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सभी जोन के लिए ऐसी एक-एक पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। कुल 6 पशु एम्बुलेंस चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें