फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा पांच किलो सूखा राशन : इमरान हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गैर राशन कार्ड धारकों को दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन वितरण शुरू कर दिया है। इसके तहत पांच किलो सूखा राशन दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने वजीरपुर, मॉडल टाउन और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों में लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। रविवार को सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक नामित स्कूलों में राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इमरान हुसैन ने निर्देश दिए कि स्कूलों में दिल्ली सरकार द्वारा तैनात सिविल डिफेंस वालंटियर्स को सौहार्दपूर्ण और कुशलता से लाभार्थियों की कतारों का समन्वय और प्रबंधन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच किलो खाद्यान्न का वितरण शुरू किया है। इसमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल शामिल है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, जिनमें असंगठित कामगार, प्रवासी श्रमिक, घरेलू सहायिका व भवन निर्माण श्रमिक दिल्ली सरकार की इस पहल के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने के पात्र हैं। यह वितरण दिल्ली के 280 वार्डों में स्थित नामित स्कूलों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें