फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावः नामांकन के आखिरी दो दिन सबसे ज्यादा भरे जाते हैं पर्चे

Tue, 21 Jan 2020 02:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi election
विज्ञापन

पिछले कई चुनावों को देखें तो पता चलता है कि नामांकन के आखिरी दिन सबसे ज्यादा पर्चे भरे जाते हैं।  वर्ष 2013 में 1188 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें आखिरी दिन 781 पर्चे भरे गए थे। ठीक इसी तरह 2015 के चुनाव में 923 नामांकन दाखिल हुए और  आखिरी दिन 21 जनवरी को 539 पर्चे भरे गए।

विज्ञापन


इस बार के चुनाव में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन सोमवार तक 600 से ज्यादा नामांकन चुनाव आयोग को मिल चुके हैं। अभी भी एक दिन का वक्त शेष है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े दिग्गजों का नामांकन भरना बाकी है।  

दिल्ली चुनाव कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि आखिरी दो दिन वे हमेशा से ही काफी व्यस्त रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार आखिरी दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल कराए जा सकते हैं। हालांकि एक सवाल ये भी है कि बीते दो चुनावों में जमा हुए नामांकन पत्रों की कमी भी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें