केजरीवाल और प्रो. बनर्जी ने दिल्ली के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में इनोवेशन क्लस्टर स्थापित कर दिल्ली में अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. अभिजीत बनर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था, रोजगार और जल सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली के विकास में आपसी सहयोग और समर्थन की संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा की।
विज्ञापन
केजरीवाल और प्रो. बनर्जी ने दिल्ली के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में इनोवेशन क्लस्टर स्थापित कर दिल्ली में अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया है, उसको देश और दुनिया के सामने एक मॉडल के रूप में रखने के लिए इच्छुक हैं, ताकि बाकी सरकारें भी समाज के कल्याण के लिए इसे अपना सकें।
सीएम ने कहा कि प्रो. बनर्जी की जे-पाल संस्था, दिल्ली सरकार के ‘मिशन बुनियाद’ कार्यक्रम की एक अहम भागीदार है। जिसकी मदद से लाखों छात्रों की बुनियादी शिक्षा में सुधार करने में मदद मिली है।