फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा, राजधानी में ऑक्सीजन की नहीं है कमी

Thu, 24 Sep 2020 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Health Minister Satyendra Jain - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी में ऑक्सीजन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि फिलहाल अस्पतालों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। करीब एक सप्ताह तक का भंडारण अस्पतालों में है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का यह भी कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में अब कोरोना की वजह से ऑक्सीजन की मांग में इजाफा जरूर हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तर प्रदेश और राजस्थान से होती है। राजस्थान में पिछले कुछ समय से ऑक्सीजन में काफी कमी आई है। इसलिए आपूर्ति करने वालों को पहले संबंधित राज्य में आपूर्ति के लिए कहा जा रहा है। दिल्ली के अस्पतालों में 6 से 7 दिन तक के लिए ऑक्सीजन बचा है, जबकि कुछ अस्पतालों में 7 दिन से भी कम है।

जैन का कहना है कि दिल्ली में संक्रमित मिलने की दर 6.47 फीसदी दर्ज की गई है। अगर एक सप्ताह की स्थिति पर गौर करें तो यह आंकड़ा सात फीसदी के आसपास रहा है। इससे पहले यह दर 9 फीसदी तक थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जो मामले अचानक से बढ़ रहे हैं वह कुछ सप्ताह बाद कम भी हो रहे हैं। इसलिए अगले दो से तीन सप्ताह में संक्रमित कम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें