फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी: केंद्रीय मंत्री ने वर्षों बाद खोला राज, बताया- क्यों पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर चलवा दिया था बुलडोजर?

Thu, 16 Sep 2021 02:43 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोहना

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए सोहना पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने ससुर के घर पर बुलडोजर चलाने का एक किस्सा साझा किया।
विज्ञापन
nitin gadkari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहना में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का एक अनुभव साझा किया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने एक वाकये के बारे में बताया कि जब मेरी नई-नई शादी हुई थी तो एक परियोजना के दौरान मेरे ससुर का घर सड़क के बीचोंबीच आ रहा था। जाहिर है कि यह बड़ी समस्या थी। लोगों को आवागमन सुलभ नहीं हो रहा था। ऐसे में इससे निजात पाना नितांत आवश्यक था।

विज्ञापन


लेकिन कार्य के बीच में ससुर का घर आने के कारण वो धर्म संकट में पड़ गए थे। काफी सोच विचार करने के बाद गडकरी ने अपना धर्म निभाते हुए पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया और सड़क बना दी। इसके बाद आम जनता का आवागमन सुलभ हो गया। 



दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का जायजा लेने पहुंचे थे गडकरी
मालूम हो कि दिल्ली से मुंबई के बीच की सड़क यात्रा को सुलभ बनाने के लिए हरियाणा, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बनने के बाद सड़क मार्ग के जरिए सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई का सफर तय हो पाएगा। गडकरी गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ इसी निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए सोहना पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने ससुर के घर वाला किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें