फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: निधि ने एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की खिलाड़ी निधि ने वियतनाम के डोंग नाई सिटी में आयोजित 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश और बल का नाम रोशन किया है। 15 से 23 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीआईएसएफ के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान सीआईएसएफ खेल निदेशालय ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि एएसजी ने आवश्यक प्रशिक्षण सुविधाएं और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया।
विज्ञापन



निधि की यह सफलता ऐसे समय आई है जब हैदराबाद में सीआईएसएफ की मेजबानी में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जूडो, ताइक्वांडो, वुशु, कराटे और पेंचक सिलाट सहित विभिन्न मार्शल आर्ट स्पर्धाओं में 36 पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 1,600 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सीआईएसएफ नेतृत्व ने निधि को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भविष्य में भी भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें