फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में यातायात के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के सवाल पर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न सड़क एवं परिवहन परियोजनाएं शुरू की हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इन परियोजनाओं के तहत दिल्ली व आसपास 2105 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण व विकास किया जाएगा। कुल अनुमानित लागत 1,04,145 करोड़ रुपये है।
प्रमुख परियोजनाओं में डीएनडी से फरीदाबाद व सोहना होते हुए छह लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर (4,583 करोड़), द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 को नेल्सन मंडेला मार्ग व वसंत कुंज से जोड़ने के लिए शिवमूर्ति से छह लेन की सुरंग (लगभग 7,000 करोड़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली से संबंधित अन्य परियोजनाओं में आश्रम-बदरपुर बॉर्डर मार्ग, महरौली-गुड़गांव रोड, आईएनए-महिपालपुर व कालिंदी कुंज जंक्शन से ओखला बैराज तक इंटरचेंज निर्माण व मौजूदा कॉरिडोर का अपग्रेडेशन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें