फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Sat, 23 Sep 2023 12:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद बागेश्वर सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था। उपचुनाव में जीत के बाद आज शनिवार को विधानसभा स्पीकर ने पार्वती दास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भंडाफोड़ : ऋषिकेश में नामी मिर्गी रोग विशेषज्ञ के रिजॉर्ट में चल रहा था अवैध कसीनो, पांच महिलाओं समेत 37 दबोचे

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीती थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था।  स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें