पिछले 2 दशकों से ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रैंड, टीबीसी बाई नेचर अपने ग्राहकों को सौंदर्य प्रसाधन व स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों की सेवाएं देता जा रहा है। अब उन्होंने अपना नया टीबीसी एक्सप्रेस सैलॉन को दिल्ली में लॉन्च किया।
उद्घाटन के मौके पर टीबीसी एक्सप्रेस सैलॉन ने अपने प्रथम ग्राहक को मुफ्त हेयरकट का अवसर प्रदान किया। यहां लगभग 30 सेवाओं को 149 रुपये तक की रेंज में रखा गया है, जिससे कि हर किसी के बजट में यह आसानी से आ जाए। सैलॉन में प्रोफेशनल हेयर ड्रसर्स व मेकअप आर्टिस्ट्स की एक टीम मौजूद थी, जिन्होंने जल्दी ओ वाले ग्राहकों का कंप्लीट मेकओवर किया। कंपनी के देशभर में कई सैलॉन हैं, दिल्ली में भी गत नववर्ष से वे लोगों को अपनी सेवाएं दे रही है। वहां मिले रिव्यूज से ही वे लखनऊ में उसकी एक और ब्रांच खोलने के लिए प्रोत्साहित हुए।
इस अवसर पर टीबीसी बाई नेचर के संस्थापक असीम सूद ने कहा, 'हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने कस्टमर्स को उनके बजट में ऐसी सर्विस देते रहें, जो उनकी उम्मीदों से कई गुना ज्यादा हो, जिससे उनके बजट पर कोई फर्क भी न पड़े और वे आश्वासित भी रहें। आजकल लोग अपने बजट के अंदर सर्वश्रेष्ठ चीजों व सर्विसेज की उम्मीद करते हैं, हम उन्हें वही देने के लिए प्रयासरत हैं।
हम अपने ग्राहकों को ब्यूटी से जुड़ी हर चीज व सर्विस एक छत के नीचे देना चाहते हैं। इससे उन्हें एक्सप्रेस सर्विसेज के साथ ही सिग्नेचर ट्रीटमेंट भी मिल जाता है, कहीं और भटकने की या टाइम खराब होने की मुश्किल से वे बच सकेंगे। आप चाहे खुद को ब्यूटी पर्क देना चाहते हैं, एक बार में मल्टीपल सर्विसेज चाहते हों या एक दिन सिर्फ अपनी पैंपरिंग को देना चाहते हों, हमारा स्टाफ आपकी जरूरतों को समझते हुए उसी के अनुसार काम करने को हमेशा तैयार है। एक्सप्रेस सर्विसेज में ऐसे फेशियल्स, मेनिक्योर्स, पेडिक्योर्स, वैक्सिंग और हेयर स्टाइलिंग सम्मिलित हैं, जिनसे आपका टाइम तो बचेगा ही, आपका लुक भी बदल जाएगा।
हर दिन का हमारा लक्ष्य यही होता है कि हम अपने क्लाइंट्स कोखा और बेहतर महसूस करवा सकें। हम जो भी करते हैं, सिर्फ अपने ग्राहकों के हित को ध्यान में ररखते हुए ही करते हैं। हमारी सफलता का राज 'हमारी सर्विसेज से मिली ग्राहकों को खुशी' में ही छुपा है। हमारे फुल सर्विस सैलॉन में हाईली ट्रेंड एसोसिएट्स काम करते हैं, जो हर कस्टमर को उनके हिसाब का ब्यूटी ट्रीटमेंट दे पाने में सक्षम हैं, वे इस बात का खास खयाल रखते हैं कि हमारे यहां आने वाला हर कस्टमर बाहर जाते वक्त बेस्ट दिखे और महसूस करे।
जानें टीबीसी बाई नेचर को
टीबीसी बाई नेचर अपने ग्राहकों को स्किन केयर, हेयर केयर, ओरल केयर, बेबी केयर प्रोडक्ट्स जैसी सेवाएं प्रमुख तौर पर दी जाती हैं। इसके साथ ही ब्राइड एंड ग्रूम के लिए स्पेशल पैक्स भी रखे जाते हैं। कई 3-4 स्टार होटल्स में अपने हर्बल उत्पादों को रखने के लिए भी कंपनी तैयार है। प्रीमियम स्किन रेंज के अलावा कंपनी और भी कई क्षेत्रों में खुद को स्थापित कर चुकी है, जैसे कि प्राइवेट लेबलिंग, इंस्टीट्यूशनल सेल्स, ऑनलाइन सेल्स और स्पा एंड सैलॉन आउटलेट्स। इनकी कोशिश है कि ये अपने ग्राहकों को हर चीज काा सर्वश्रेष्ठ दे सकें।
प्रोवेडा हर्बल्स कंपनी ने 'टीबीसी बाई नेचर' को एक नए ब्रैंड के तौर पर लॉन्च किया। इस बदलाव की वजह थी कि कंपनी दुनिया में अलग तरह का ट्रेंड शुरू करना चाहती है, जिससे कस्टमर्स को एक्सटेंसिव प्रीमियम रेंज के उत्पाद बेहतरीन पैकेजिंग के साथ मिल सकें। कंपनी का मानना है 'कस्टमर सर्विस बेस्ट ही नहीं बल्कि ऐसी होनी चाहिए, जिसे लोग हमेशा याद रख सकें। अच्छी सर्विस ही अच्छा बिजनेस भी होती है।