फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मेदांता पर नजर, लोगों का भी हो रहा वेरिफकेशन

Thu, 13 Oct 2016 12:42 AM IST
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
d - फोटो : BBC
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मेदांता अस्पताल पर प्रशासन की निगाह है। जिस स्थल पर कार्यक्रम होना है उससे सटा हुआ मेदांता अस्पताल है। 
विज्ञापन


इसलिए यहां के विदेशी मरीजों और उनके तीमारदारों पर निगाह रखी जा रही है। एक नवंबर को हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। 

पुलिस आयुक्त ने मेदांता प्रबंधन से बातचीत करने के साथ ही आने-जाने वालों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी सीआईडी की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। 

जिसमें मेदांता अस्पताल से सुरक्षा को लेकर ध्यान देने को कहा गया है। मेदांता अस्पताल के 15 मंजिले भवन में हमेशा पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं। 

एक हजार बेड के अस्पताल में मुस्लिम देश से मरीजों की संख्या अधिक रहती है। उनके तीमारदार भी आते-जाते हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मेदांता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

मेदांता में कौन सा विदेशी मेहमान कहां ठहरा है। किस वीजा पर आया है। उसके साथ कितने लोग हैं। इसका ब्योरा रोजाना लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें