फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नेहरू प्लेस में खुला नया डाकघर, अब एक ही जगह कई सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नेहरू प्लेस डाकघर को आधुनिक रूप में तैयार कर जनता के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने इसे नई सुविधाओं के साथ लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इस नए नेहरू प्लेस डाकघर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग ने खुद को तकनीक के साथ नए दौर के अनुसार ढाला है। अब ये डाकघर लोगों को तेज, आसान और आधुनिक सेवाएं देगा। उन्होंने बताया कि आज डाकघर सिर्फ चिट्ठियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पार्सल, बैंकिंग, बीमा, आधार और पासपोर्ट जैसी कई सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, विधायक शिखा राय सहित अनेक महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें