स्टिंग ऑपरेशन में घिरी आम आदमी पार्टी (आप) भविष्य में सीडी ब्लास्ट पर सतर्क हो गई है।
आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि चुनाव में दूसरी प्रचार सामग्री की तरह ऐसी सीडी को भी सार्वजनिक करने से पहले मंजूरी लेना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
आप नेता प्रशांत भूषण ने आयोग मंगलवार को इससे जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
प्रशांत भूषण ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों आए स्टिंग के बारे में आयोग से कहा है कि अगर उसे लगता है कि कोई उम्मीदवार इसमें आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो पार्टी उसकी उम्मीदवारी रद कर सकती है।
उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में आप के खिलाफ बाजार में अभी और सीडी आ सकती है।
प्रशांत भूषण ने राजू पारुलेकर का जिक्र करते हुए कहा कि वह एमएनएस का नेता रह चुका है। वह भी आने वाले दिनों में सीडी लाने की बात कर रहा है।
इससे किसी की छवि खराब न, हो इसलिए उन्होंने इस तरह की सीडी को सार्वजनिक करने से पहले आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य करने की मांग की है।