फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स व पार्किंग फीस में बढ़ोतरी की तैयारी

Sat, 07 Dec 2013 02:10 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में तीनों नगर निगमों ने लोगों की जेब ढीली करने की तैयारी कर ली है। निगम आयुक्तों ने प्रॉपर्टी टैक्स और पार्किंग फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ नए टैक्स भी लगाए जा सकते हैं। दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली निगम के आयुक्त सोमवार को स्थायी समिति की बैठकों में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे जबकि उत्तरी निगम आयुक्त मंगलवार को बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

जनवरी में तीनों निगमों की स्थायी समिति के अध्यक्ष समस्त सदस्यों के विचार सुनने के बाद बजट तैयार करके सदन में प्रस्तुत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, तीनों आयुक्तों ने प्रॉपर्टी टैक्स में करीब 40 प्रतिशत और पार्किंग फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। सर्कल रेट का हवाला देकर प्रॉपर्टी टैक्स की सभी श्रेणियों के मूल यूनिट एरिया वैल्यू में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


यही नहीं, पार्किंग दरों के दो के बजाए तीन स्लैब बनाए गए हैं। पहला स्लैब मात्र एक घंटे तक होगा जबकि दूसरे में छह घंटे तक वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पीक आवर (शाम पांच से नौ बजे) में पार्किंग का उपयोग करने पर 50 प्रतिशत अधिक फीस वसूली जाएगी। तीनों निगम की दरें अलग-अलग प्रस्तावित की गई हैं।

इसके अलावा प्रोफेशनल टैक्स, शिक्षा टैक्स, सुधार टैक्स व पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले जेनरेटरों पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव भी पेश होंगे।

हालांकि, नए टैक्स लगाने और पुराने टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का भविष्य स्थायी समिति और सदन के रुख पर निर्भर है, क्योंकि बजट को अंतिम रूप इन दोनों की बैठक में दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीनों आयुक्त पिछले वर्ष भी ऐसे ही प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन चुनाव होने के चलते भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव मानने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें