फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 13 साल की छात्रा को अगवाकर गैंगरेप

Fri, 14 Jun 2013 01:57 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में स्कूल से घर लौट रही नौवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


13 वर्षीय सुनीता (परिवर्तित नाम) बिजवासन इलाके के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। चार जून की दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी गौरव और रोहित मिले।

दिल्ली में होते हैं 4 महानगरों से ज्यादा बलात्कार

दोनों सुनीता को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर एक खेत में ले गए। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। फिर दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुनीता ने छह दिन बाद 10 जून को पिता को पूरी बात बताई। पिता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी गौरव को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी रोहित को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महिला से रेप
मंगोलपुरी इलाके में 28 वर्षीय सरला (परिवर्तित नाम) पति के साथ रहती है। मंगलवार दोपहर उसके घर की बिजली गुल हो गई।

पड़ोसी सतीश (30) बिजली ठीक करने के बहाने घर में घुस गया। वह सरला से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसने महिला से दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

गैंगरेप का प्रयास
वसंत कुंज इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती गुड़गांव में नौकरी करती है। रविवार को गुड़गांव से लौटते वक्त युवती का दोस्त उसे रास्ते में मिल गया और लिफ्ट देने की बात कही।

आरोपी युवती को वसंतकुंज में एक फ्लैट में ले गया। वहां उसका एक दोस्त पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें