नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में शनिवार को 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह छात्रा का रिजल्ट आया था। उसके बाद से ही वह तनाव में थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाई। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय नेहा परिवार के साथ कल्याणपुरी में रहती थी। वह पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह वह अपना परीक्षा परिणाम लेकर घर पहुंची थी। उसने परिजनों को बताया था कि उसका कंपार्टमेंट आया है। परिजनों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। तनावग्रस्त नेता ऊपर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नेहा ने चुन्नी से पंखे के सहारे फांसी लगाई हुई थी। परिजन नेता को फंदे से उतारकर एलबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।