फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पहुंचते ही यासीन मलिक से धक्का-मुक्की

Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पाकिस्तान यात्रा के बाद विवाद में आए जेकेएलएफ नेता यासीन मलिक शनिवार को भारत लौट आए। यहां आईजीआई एयरपोर्ट पर उन्हें विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने छह से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त जेएस देशवाल ने बताया कि यासीन मलिक ओखला के लिए रवाना हो गए हैं। चार शिव सैनिकों के खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने यासीन मलिक से आईजीआई एयरपोर्ट थाने में भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेकेएलएफ नेता शनिवार शाम को करीब सवा सात बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे। जब वो एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और उनसे धक्का-मुक्की की। प्रदर्शन करने वाले शिव सेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
इस बीच यासीन मलिक ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने अफजल गुरु की फांसी के विरोध में पाकिस्तान में भूख हड़ताल की थी। इस तरह का विरोध कोई हिंसा नहीं होती है। वो रैली के आयोजनकर्ता नहीं थे और न ही उन्होंने मुंबई हमले के आरोपी को वहां बुलाया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान में अफजल गुरु की फांसी के विरोध में की गई भूख हड़ताल के दौरान यासीन मलिक मुंबई धमाकों के आरोपी और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद के साथ देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें