फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स के साथ इंडोनेशिया का नागरिक गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 14 लाख से ज्यादा की ड्रग्स के साथ एक इंडोनेशिया के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान ईदी रहमान सिंघा (29) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। अब कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के मुताबिक 26 जनवरी की रात ईदी रहमान सिंघा मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट से कुआलालंपुर जाने वाला था। टर्मिनल के गेट नंबर तीन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने शक होने पर उसके सामान की तलाशी ली। एयर बैग से 2.9 किलो मैथाइलीन डॉयआक्सी फिनाइल प्रोपानोन बरामद की गई। यह ड्रग बैग के निचले हिस्से में छिपाकर रखी गई थी। बरामद ड्रग की भारतीय बाजार में कीमत 2.4 लाख, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14.4 लाख बताई जा गई है। पूछताछ के दौरान ईदी रहमान ने बताया कि वह कॉलेज का छात्र है और टूरिस्ट वीजा पर 23 जनवरी को भारत आया था। उसका वीजा 5 फरवरी तक वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें