फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिवारी के वकील ने उज्ज्वला से की बहस

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एन.डी. तिवारी पुत्र विवाद मामले में सोमवार को उज्ज्वला शर्मा से जिरह की गई। तिवारी के अधिवक्ता ने उनसे करीब आधे घंटे तक सवाल पूछे। आगे की सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर के समक्ष तिवारी के पुत्र होने का दावा करने वाले रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा से वकील ने मामले से जुड़े सवालों की अपेक्षा निजी जीवन पर सवाल किए। उन्होंने उज्ज्वला शर्मा से उनके सामाजिक कार्य, नौकरी के अलावा उनके माता-पिता की शिक्षा इत्यादि पर सवाल किए।
लोकल कमिश्नर ने सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित करते हुए कहा वे दो दिन तक ही उज्ज्वला से पूछताछ का समय देंगे। इसके बाद किसी भी हालत में समय अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी, क्योंकि उन्हें मामले को जल्द निपटाना है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रोहित, तिवारी का ही पुत्र है। गौरतलब है कि तिवारी ने रिपोर्ट को चुनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें