फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचा कार्यालय रेड मामला: बार एसोसिएशन ने भी कंप्यूटर व अन्य डाटा लेने पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अधिवक्ता महमूद प्राचा के कार्यालय की तलाशी मामले में उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट के बार एसोसिएशन का समर्थन मिला है। बार एसोसिएशन ने पुलिस द्वारा डाटा लेने का विरोध करते हुए अदालत में कहा कि आखिर पुलिस कंप्यूटर के पूरे सिस्टम को क्यों देखना चाहती है? इससे एक चलन शुरू हो जाएगा। अदालत ने अब इस मामले में अपना फैसला 25 मार्च को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डॉ पंकज शर्मा के समक्ष पेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके वाधवा ने प्राचा का समर्थन करते हुए कहा कि आखिर पुलिस कंप्यूटर के पूरे सिस्टम को क्यों देखना चाहती है? उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस कल वकीलों के ऑफिस में आएगी और डाटा लेकर जाएगी, बार एसोसिएशन पुलिस के इस तरीके के खिलाफ है।
वाधवा ने कहा इस तरह से किसी वकील के यहां तलाशी नहीं ली जा सकती है। हम पुलिस को वह जानकारी देने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें चाहिए। उन्होंने कहा पुलिस हमसे इस प्रकार अपनी इच्छानुसार जानकारी नहीं ले सकती। वकील अपने मुवक्किल से कई तरह की बातें करते हैं, क्या हमें सभी जानकारी इस तरह देनी होगी? इस तरह की रेड आखिर क्यों हो रही हैं?
विज्ञापन

उन्होंने कहा एक वकील के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि अपने मुवक्किल से संबंधित किसी भी प्रकार के डाटा का खुलासा न करूं। यह बात मैं कानून के अनुसार कह रहा हूं। यह एक वकील के रूप में मेरी नैतिक और कानूनी प्रतिबद्धता है। मुझे नहीं पता कि पुलिस मेरे डाटा से क्या लेगी?
वाधवा ने कहा कि एक वकील को अपने मुवक्किल की रक्षा के लिए गोपनीयता रखना जरूरी है। हम आपको डेटा देने के लिए तैयार हैं लेकिन आप मेरे कंप्यूटर और पूरे रिकॉर्ड को यह जानने के लिए क्यों लेना चाहते हैं कि मैं किससे बात करता हूं, मेरे मुवक्किल कौन-कौन हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने महमूद प्राचा की याचिका का विरोध करते हुए कहा याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। लिहाजा इसे खारिज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें