फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूटी: अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलिट तैयार करेगा विश्वविद्यालय, इंडोर खेल गतिविधियों की भी मिलेगी सुविधा

Mon, 23 May 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

छात्रों के लिए यहां आठ लेन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(एनएसयूटी) में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यहां अन्य स्पोर्ट्स सुविधाएं भी बढ़ेंगी। विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनाने के साथ इंडोर खेलों की सुविधा के लिए तीन मंजिला इमारत का भी निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन


आठ लेन का होगा सिंथेटिक ट्रैक
छात्रों के लिए यहां आठ लेन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इस ट्रैक को विश्व एथलेटिक्स संघ के मापदंडों के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिससे यहां अभ्यास करने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। एक अधिकारी ने कहा कि इंजीनियरिंग के लिए आने वाले छात्रों को मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन खेलों को लेकर जोर दे रहा है। यही वजह है कि बीते वर्षों में भी यहां कई खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में अब एथलेटिक्स व इंडोर खेलों पर भी विश्वविद्यालय जोर दे रहा है।

इन खेलों का होगा आयोजन
एथलेटिक्स गतिविधियों में यहां विश्वविद्यालय की ओर से  रिले दौड़, बाधा दौड़, भाला फेंकना, गोला फेंकना, लंबी कूद व छोटी कूद जैसी खेल गतिविधियों को आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इंडोर खेल सुविधा भी हो रही तैयार
विश्वविद्यालय प्रशासन यहां इंडोर खेल सुविधाओं पर भी जोर दे रहा है। इसके तहत यहां तीन मंजिला इमारत में स्वीमिंग पूल, जिम, बैटमिंटन और बास्केट बॉल का कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका फायदा उन छात्रों को होगा जो आउटडोर से ज्यादा इंडोर खेल गतिविधियों में रूचि रखते हैं।

जून में निविदा के पारित होने की संभावना
एक अधिकारी के मुताबिक, सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा को लेकर निविदा तैयार कर ली गई है। निविदा के जून में पारित होने की संभावना है, जिसके बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, पूरी योजना के लिए सात करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। कम से कम बजट में काम करने वाली एजेंसी को ही निविदा दी जाएगी।

आज से राष्ट्रीय एकता शिविर का आगाज
विश्वविद्यालय में आज से राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशिष्ट शिविर में देश भर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भारत की सांस्कृतिक विविधता का एक मंच पर प्रदर्शन करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित सांस्कृतिक आदान-प्रदान व भारतीय संस्कृति के बारे में सीखने और इसे प्रदर्शित करने हेतु एनएसएस इकाइयों का यह सम्मेलन 29 मई तक चलेगा। देश के 12 राज्यों में एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवक शिविर में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें