फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष: शकूरपुर में चाकूबाजी में भतीजा घायल, चाचा की मौत; परिजनों ने कही ये बात

Thu, 21 May 2026 07:39 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शकूरपुर की जेजे कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना में दीपक घायल हो गया, जबकि राजेश (53 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के शकूरपुर स्थित जेजे कॉलोनी में 20 मई को संयुक्त संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में 53 वर्षीय राजेश की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा दीपक (34) घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों चाचा-भतीजे थे और लंबे समय से संयुक्त संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान राजेश ने कथित तौर पर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई।

घटना के दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान राजेश सीढ़ियों से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें