शुक्रवार को एक दिन की राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर दिल्ली में गरज और चमक के साथ बादल बरस रहे हैं। जोरदार बारिश ने एक बार फिर जलजमाव को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार को हल्की राहत के बाद जोरदार बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए हुए थे और रिमझीम बारिश हो रही थी। लेकिन दोपहर होते ही यह बरसात गरज और चमक के साथ काफी तेज हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार से पहले दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक बारिश हुई थी। बता दें कि मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। आज भी लोगों को इसी तरह की परेशानी का डर सता रहा है।