फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नजफगढ़ स्टैलियंस ने जीता स्वच्छता प्रीमियर लीग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता प्रीमियर लीग में दिल्ली नगर निगम की 13 टीमों ने भाग लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नजफगढ़ के खेड़ा गांव स्थित हरिकिशन क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। फाइनल मैच में नजफगढ़ जोन की टीम नजफगढ़ स्टैलियंस ने पश्चिम जोन की वेस्ट वॉरियर्स टीम को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, वार्ड कमेटी अध्यक्ष सविता शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र, पार्षद मीना तरुण यादव, राम निवास गहलोत, अतिरिक्त आयुक्त वीर सिंह यादव, उपायुक्त संतोष कुमार राय सहित बड़ी संख्या में नागरिक और खिलाड़ी मौजूद रहे। मैच से पहले महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को मिलकर इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जिस तरह यह क्रिकेट टूर्नामेंट जन भागीदारी से सफल हुआ, उसी तरह दिल्ली को साफ रखने के लिए भी सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 500 कचरा संवेदनशील बिंदुओं की पहचान की गई है, जिनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दिल्ली नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों को दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली सरकार की ओर से वित्तीय सहायता व हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। स्वच्छता प्रीमियर लीग में दिल्ली नगर निगम की 13 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में वेस्ट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नजफगढ़ स्टैलियंस ने 15 ओवर में 111 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें