फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का तृतीय दिवस संपन्न, जीतन राम मांझी समेत कई मंत्री हुए शामिल

Sat, 11 Oct 2025 08:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महायज्ञ के तृतीय दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया। 
विज्ञापन
श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का तृतीय दिवस संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली सिविल लाइंस स्थित 7 शंकराचार्य मार्ग में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में स्वामी वेदांती जी महाराज के जयंती के परिपेक्ष्य में देश के प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का तृतीय दिवस संपन्न हुआ।  

विज्ञापन


पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन 2 हजार से अधिक सुहासिनी महिलाए और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को चार दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 29 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है। तृतीय दिवस के पूर्णता तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में लगभग 2 करोड़ बार अर्चन हो चुका है।

महायज्ञ के तृतीय दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया। 
विज्ञापन


महायज्ञ में माता ललिता का आशीर्वाद लेने केंद्रीय मंत्री अन्नूर्णा यादव, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयालक्ष्मी गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख,पूर्व विधान पार्षद लाल बाबु प्रसाद, अब्दुल रहमान, राकेश बिंदल, ब्रजेश राय,सुमन शर्मा, रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें