फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला में घोषित बदमाश की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

विज्ञापन
वीरेंद्र मान (फाइल फोटो) - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नरेला में घोषित बदमाश की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली/नरेला। बाहरी-उत्तरी दिल्ली का नरेला में रविवार सुबह कार सवार पांच बदमाशों ने बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके और इलाके के घोषित बदमाश विरेंद्र मान उर्फ काले की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाशों ने विरेंद्र की कार पर करीब 40 गोलियां चलाईं, जिनमें से उसे 22 से 25 गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। विरेंद्र पर दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली के 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस आपसी रंजिश, गैंगवार और रुपयों की लेन-देन समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक विरेंद्र मान (47) परिवार के साथ दिल्ली के खेड़ा-खुर्द गांव में रहता था। सुबह वह कार से किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही कार नरेला के लामपुर मोड़ के पास पहुंची, एक अन्य कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। इस कार में सवार बदमाशों ने विरेंद्र की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। चालक दिनेश किसी तरह जान बचाकर भाग गया। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद लोगों ने विरेंद्र को लहूलुहान हालत में ई-रिक्शा में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि विरेंद्र की गर्दन, पेट, हाथ, सीने और अन्य जगहों पर 22 से 25 गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र ने बसपा की टिकट पर नरेला विधानसभा सीट पर और निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाया था। फिलहाल वह इलाके में लगे आम आदमी पार्टी के पोस्टरों में दिख रहा था। संयुक्त आयुक्त मनीष अग्रवाल का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। गाड़ी चालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें