फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: तुंगनाथ मंदिर के पुनरुद्धार में सहयोग करेंगे मुकेश अंबानी, गर्भगृह और बाहरी दीवारों पर हैं दरारें

Tue, 22 Oct 2024 08:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

भूकंप और आपदा के चलते मंदिर की स्थिति दयनीय हो गई है। मंदिर के गर्भगृह व सभामंडप सहित अन्य बाहरी दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंच केदार में तृतीय तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण व पुनरुद्धार में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सहयोग करेंगे। उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग की बात कही।केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के बिगड़ते हालात के बारे में अवगत कराया था।

विज्ञापन


समुद्रतल से 11,942 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर, विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय है। भूकंप और आपदा के चलते मंदिर की स्थिति दयनीय हो गई है। मंदिर के गर्भगृह व सभामंडप सहित अन्य बाहरी दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं।

बीकेटीसी के आग्रह पर शासन स्तर से भी तृतीय केदार के संरक्षण के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों के साथ ही केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ भी तुंगनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राष्ट्रीय खेल...26 से शुरू होगा चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप, हर जिले में निकलेगी मशाल रैली

वहीं, शासन स्तर पर सीबीआरआई को ही तृतीय केदार के पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना और डीपीआर बनाने के निर्देश मिल चुके हैं। समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को तृतीय केदार की स्थिति से अवगत कराया था। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें