फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : चार वर्षीय बेटी के साथ मां ने कालिंदी कुंज फ्लाईओवर से यमुना में लगाई छलांग

Sat, 19 Feb 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलने के बाद बचाव टीम ने मां रजनी (32) और बेटी परीक्षा की तलाश की। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। रात होने के कारण बचाव कार्य को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंदी कुंज फ्लाईओवर से एक महिला ने अपनी चार वर्ष की बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह यमुना में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बचाव टीम ने मां रजनी (32) और बेटी परीक्षा की तलाश की। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। रात होने के कारण बचाव कार्य को रोक दिया गया था। कालिंदी कुंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.42 बजे सूचना मिली कि मां-बेटी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।  वहां पर छह वर्ष की एक बच्ची दिव्यांशी ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-126 नोएडा में रहती है। उसकी मां रजनी छोटी बहन परीक्षा को लेकर यमुना नदी में कूद गई है। इसके बाद दमकल विभाग व कैट्स एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। 

मां-बेटी को तलाशने के लिए बचाव कार्य चलाया गया। गोताखोरों की मदद ली गई। बैराज से पानी के बहाव को भी रुकवाया गया। देर शाम तक मां-बेटी का पता नहीं लगा था। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रजनी की वर्ष 2012 में रामानंद पाठक से शादी हुई थी। रामानंद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रजनी सुबह छह बजे अपने घर से दोनों बच्चियों को लेकर निकली थी। रजनी का पिता व भाई आदि पटना, बिहार में रहते हैं। रजनी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें