फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा- संक्रमण की दूसरी लहर जैसे प्रभाव के संकेत कम

Sat, 19 Feb 2022 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी की लहर का नियंत्रण लोगों के व्यवहार पर निर्भर करता है। संक्रमण को लेकर जिस प्रकार लोगों का व्यवहार होगा वैसा ही प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना की दूसरी लहर जैसी लहर नहीं आने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी की लहर का नियंत्रण लोगों के व्यवहार पर निर्भर करता है। संक्रमण को लेकर जिस प्रकार लोगों का व्यवहार होगा वैसा ही प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आयोजित एक परिचर्चा में गुलेरिया ने हिस्सा लिया। उन्होनें कहा कि महामारी का रूप बदलने के लिए अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही नहीं बल्कि आम जनता का व्यवहार भी महत्वपूर्ण है। गुलेरिया ने बच्चों को लेकर लापरवाही न बरतने की भी सलाह दी है। 

उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में जिस उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण मौजूद हैं, उनका टीकाकरण होना चाहिए। दूसरी लहर के डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले तीसरी लहर में स्थिति काफी बेहतर रही है। ओमिक्रॉन का असर फेफड़ों पर कम रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें