फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मास्क नहीं पहनने पर अब तक पांच लाख से अधिक चालान, रविवार को 110 लोगों पर गिरी गाज

Sun, 10 Jan 2021 10:48 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कोविड दिशानिर्देशों का पालन करवाने के लिए लगातार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस ने अब तक मास्क नहीं पहनने पर 514865 लोगों के चालान किए। रविवार को शाम चार बजे तक 110 लोगों के चालान किए।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार 15 जून से लेकर 10 जनवरी तक मास्क नहीं पहनने वाले 514865 लोगों के चालान किए गए हैं। रविवार को 110 लोगों के चालान किए गए। 

सड़क पर थूकने पर 3417 लोगों कि चालान किए गए। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले पांच लोगों का रविवार को चालान किया गया। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 38349 लोगों का चालान किया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों को भी मास्क बांट रही है जिनके पास मास्क नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने रविवार को 98 लोगों को मास्क बांटे। 15 जून से लेकर रविवार तक दिल्ली पुलिस 418455 लोगों को मास्क बांट चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें