कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 399 नए मामले सामने आए। वहीं, 602 मरीज ठीक होकर घर लौट गए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 630200 हो गई है।
अब तक कुल 616054 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10678 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना वायरस के 3468 सक्रिय मामले हैं।
अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में इतने कम मामले आए हैं। संक्रमण दर तक घटकर 0.51 फीसदी हो गई है। फिलहाल अस्पतालों में 1438 मरीज हैं। 1585 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है।
कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 46 मरीज भर्ती हैं। अब तक करीब 94 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2781 रह गई है। कोरोना से मृत्यु दर 1.69% है और रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है।