फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरे सपा सांसद: राष्ट्रगान ही भूल गए एसटी हसन, वीडियो शेयर कर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कसा तंज

Mon, 16 Aug 2021 12:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता संबित पात्रा ने घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है और राष्ट्रगान भूल जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर तंज कसा। पात्रा ने लिखा कि अच्छा तो उन्होंने ये सर्वश्रेष्ठ तरीका निकाला और जल्दी से 'जय हे' पर चले गए और राष्ट्रगान पूरा कर लिया। 
विज्ञापन
राष्ट्रगान ही भूल गए सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान ही भूल गए। सांसद एसटी हसन ने पहली पंक्ति के बाद सीधे जय हे...जय हे... बोल कर राष्ट्रगान पूरा कर दिया। सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भाजपा नेता ने भी वीडियो ट्विटर पर शेयर कर हमला बोला है।
विज्ञापन


भाजपा नेता संबित पात्रा ने घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है और राष्ट्रगान भूल जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर तंज कसा। पात्रा ने लिखा कि अच्छा तो उन्होंने ये सर्वश्रेष्ठ तरीका निकाला और जल्दी से 'जय हे' पर चले गए और राष्ट्रगान पूरा कर लिया। 
 

आपको बता दें कि रविवार को मुरादाबाद के गलशहीद पार्क में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर एसटी हसन भी शामिल हुए थे। सांसद ने कार्यक्रम में झंडारोहण भी किया। 
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। सांसद के साथ खड़े लोग राष्ट्रगान ही भूल गए। सांसद हसन भी राष्ट्रगान दूसरी पंक्ति में अटक गए। सांसद इधर-उधर झांकने लगे। उन्होंने सीधा धीरे-धीरे 'जय हे' 'जय हे' बोलना शुरू कर दिया। 

सांसद के साथ खड़े लोगों ने भी सुर में सुर मिलाया और राष्ट्रगान को पूरा कर दिया। इसके बाद सांसद कार्यक्रम को पूरा कर चले गए। सांसद के राष्ट्रगान भूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें