मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्से में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
दिल्ली में मंगलवार को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई थी, लेकिन लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं। हालांकि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन तक बहुत हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश का यह दौर 18 जून तक जारी रहेगा। उसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई थी। लेकिन दिन भर तेज धूप ने लोगों का खूब पसीना निकाला। देर शाम तक बारिश नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39 डिग्री व पालम में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्से में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25.5 डिग्री सेल्सियस
पूर्वानुमान:आसमान में बादल छाए रहने, हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
15 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 21 मिनट
16 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 23 मिनट