फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दो दिन में पहुंच सकती है दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल
विज्ञापन

-विभाग ने दिल्ली में तीन दिन बारिश व आंधी का येलो अलर्ट

-शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिन में दिल्ली में पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
ऐसे में यह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस तरह से मानसून अपने तय समय से पहले दिल्ली में दस्तक दे देगा। दिल्ली में तीन दिन का बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी जिसकी रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम दर्ज हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। बीच-बीच में काले बादलों ने डेरा डाला। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। रिज इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शाम 5:30 बजे तक 006.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नही है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 20 जून व 21 जून को प्री मानसून गतिविधियां हल्की से मध्यम रहेंगी।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान: 34.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 26.8 डिग्री सेल्सियस

21 जून को सूर्यास्त: शाम 7:22 मिनट

22 जून को सूर्योदय: सुबह 5:25 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें