फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सड़क पर रह रही महिला और उसकी बेटी से दुष्कर्म, आरोपियों सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • घटना के समय अपने घर से एक युवक ने बनाया वीडियो, बाद में दूसरे शख्स ने सोशल मीडिया पर किया वायरल
  • वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस पीड़िता तक पहुंची और फिर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, वीडियो बनाने वाला भी गिरफ्तार
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। पति के छोड़कर गांव जाने के बाद सड़क पर रहने वाली मां-बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा इलाके में एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने पीड़िता की पहचान की और फिर उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जहांगीरपु निवासी सोनू और वजीरपुर निवासी अमित के रूप में हुई है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक को सड़क पर रहने वाली 35 साल की महिला को पत्थर से जान से मारने की धमकी देकर मां-बेटी से दुष्कर्म करते हुए देखा गया। 

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही पता लगा लिया कि घटना भारत नगर इलाके की है। पुलिस वीडियो बनाने वाले तक पहुंच गयी। वह काफी सहमा हुआ था। उसने घटना के समय अपनी खिड़की से वीडियो बना ली थी। बाद में वीडियो को एक  व्यक्ति को दिया जिसने इसे वायरल कर दिया। इनके जरिए पुलिस सड़क पर रहने वाली महिला और उसकी बेटी तक पहुंची। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि महिला का अपने पति से अनबन चल रहा है। उसका पति उसे छोड़कर गांव चला गया। किराया नहीं दे पाने की वजह से महिला अपनी 18 साल की बेटी के साथ सड़क पर आ गयी और कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करने लगी। वह बेटी के साथ पटरी पर सो जाती थी। 

29 दिसंबर की रात इलाके में नशा करने वाले दो युवकों की महिला और उसकी बेटी पर नजर पड़ी और उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले ऋतिक को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें