फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को पानी नहीं दे रही हरियाणा सरकार, AAP विधायकों का जमकर प्रदर्शन

Sun, 25 Mar 2018 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते के हिसाब से दिल्ली को पानी नहीं दिए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी विधायकों ने शनिवार को हरियाणा भवन पर प्रदर्शन किया। विधायकों का आरोप है कि हरियाणा सरकार राजनीति से प्रेरित होकर पानी को लेकर दिल्ली की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुना चुकी है। 
विज्ञापन


विधायकों का कहना है कि सभी राज्यों के बीच नदियों के पानी को लेकर एक समझौता होता है। दिल्ली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है जिसके तहत हरियाणा राज्य यमुना नदी के माध्यम से एक तय मात्रा में पानी दिल्ली को देने के लिए बाध्य है। मगर बीते कई महीनों से हरियाणा दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे रहा है। जिससे दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिल्ली जल बोर्ड 

हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच पानी की लड़ाई का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आगामी सोमवार को इस मामले में सुनवाई होगी। बताते चले कि समझौते के मुताबिक हरियाणा को हर रोज 450 क्यूसेक पानी की सप्लाई यमुना नदी में दिल्ली के वजिराबाद जलाशय को देनी होती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। वहां से बेहद कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली सरकार का आरोप है कि पहले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी हुई आ रही थी। उसमें सुधार हुआ तो अब पानी की मात्रा घटा दी गई है। इससे पानी की किल्लत बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें