फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

560 रुपये लूटने के लिए युवक पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने बंधक बनाकर धारदार हथियार से गर्दन पर किया अटैक

Wed, 22 Dec 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला किया। इसके बाद कैश लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों ने महज 560 रुपये लूटने के लिए एक युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित अबुल हसन (18) को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया जहां उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


पीड़ित का बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लड़कों की पहचान भी कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित अबुल हसन परिवार के साथ जनता कालोनी, वेलकम में रहता है। वह इलाके में ही एक सिलाई की फैक्टरी में काम करता है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह किसी काम से बाहर निकला। इस बीच जैसे ही वह 65 फुटा रोड पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन


बदमाश उसे जबरन एक सुनसान गली में ले गए। वहां आरोपियों ने उसकी जेब की तलाशी लेना शुरू कर दिया। अबुल हसन ने विरोध किया तो एक आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर उसकी गर्दन पर मार दिया। अबुल की गर्दन से खून बहने लगा। 

आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 560 रुपये निकाले और फरार हो गए। राहगीरों ने उसे जख्मी हालत में देखकर पुलिस को खबर दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर बदमाश नशे की लत पूरा करने के लिए किसी न किसी को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें