फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने कैब लूटी, महिला सवारी को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वजीराबाद इलाके में बुधवार रात एक कैब चालक ने कोल्डड्रिंक लेने के लिए अपनी कार रोकी। कैब में बैठी महिला सवारी को कुछ घबराहट हो रही थी, लेकिन इसी दौरान एक बदमाश ने धावा बोलकर कैब लूट ली। बदमाश ने महिला को भी अगवा कर लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइक से करीब दो किलोमीटर कार का पीछा किया। कुछ दूर जाकर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। बदमाश ने इसके बाद भी उतरकर भागना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पैदल पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का नाम प्रिंस है। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैब चालक नूर अहमद है। बुधवार रात उसने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन से एक महिला को कैब में बिठाया था। महिला को अपने मायके सिंघू बॉर्डर जाना था। वहां उसके पिता उसे लेने आने वाले थे। इस बीच रास्ते में महिला को कुछ घबराहट होने लगी। उसने चालक से कोल्डड्रिंक लेने के लिए कहा। नूर अहमद ने गांधी विहार में सीएनजी पंप के पास कार रोक दी और कोल्डड्रिंक लेने चला गया। नूर जब कोल्डड्रिंक लेकर लौट रहा था, तो उसी दौरान एक बदमाश ने उस पर हमला कर कार लूट ली। उस समय कार में महिला बैठी हुई थी।
बदमाश तेज गति से कार भगाने लगा। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाश को कई थप्पड़ मारे। पास में मौजूद सिपाही अनिल और पवन ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी, तो उन्होंने फौरन बाइक को कार के पीछे लगा दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर बदमाश डर गया और उसकी कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। कुछ दूर भागकर बदमाश को काबू कर लिया। वजीराबाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें