फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः किशोरी ने बहादुरी दिखाई, मां का पर्स छीनने वाले बदमाश को पकड़वाया

Tue, 19 May 2020 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तानिया भाटिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पटेल नगर इलाके में दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीनने की कोशिश की तो उसकी 15 वर्षीय बेटी उनसे भिड़ गई। नीचे गिरने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी। उसका शोर सुनकर पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। स्थानीय पुलिस फरार बदमाश अमन की तलाश कर रही है। पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना नाला मार्केट पार्किंग, पश्चिमी पटेल नगर में रविवार शाम हुई। बलजीत नगर निवासी रेनू भाटिया (45) अपनी बेटी तनीषा भाटिया के साथ 26 ब्लॉक, पश्चिमी पटेल नगर जा रही थीं। तभी पीछे से दो युवक आए और रेनू का पर्स छीनने लगे। मां से लूटपाट होती देख तनीषा उनसे भिड़ गई। इस दौरान तनीषा नीचे गिर गई और उसके हाथ व पैर में चोट लगी।

बदमाश रेनू का पर्स छीनकर भागने लगे। तनीषा चिल्लाते उनके पीछे भागी। उसे चिल्लाता देख पेट्रोलिंग कर रहे सिपाही भूपेंद्र व उमेद ने पीछा कर एक नाबालिग बदमाश को पकड़ लिया। यह ट्रांजिट कैंप, फरीदपुरी का रहने वाला है। अमन नाम का बदमाश रेनू का पर्स लेकर फरार हो गया। तनीषा को इलाज के लिए पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें