फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बनकर करते थे दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर तीन-तीन बार ठगी करने वाले मेवात के गैंग का भंडाफोड़

Wed, 06 Jan 2021 03:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अश्लील वीडियो बना कर ठगी करने वाले मेवात के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। इनमें से 40 शिकायतकर्ता पुलिस के सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग लड़की बनकर लड़कों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करते थे। इसके बाद ये लोग पीड़ितों को वीडियो कॉल कर अश्लील फिल्में चला देते थे। इसी बीच आरोपी पीड़ित का वीडियो बना लेते थे।

बाद में पीड़ित को धमकी दी जाती थी कि पैसे दो नहीं तो तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद ये लोग उसी पीड़ित को दूसरा फोन सोशल मीडिया के मैनेजर के नाम से कॉल कर कहते थे कि आपका एक वीडियो चल रहा है सोशल मीडिया पर जिसे हटाना होगा। इसके लिए पैसे लगेंगे और ऐसा कहकर पीड़ित से दोबारा पैसे मांगते थे।
विज्ञापन


तीसरी बार ये गैंग उसी पीड़ित को पुलिस या जांच अधिकारी के नाम से कॉल कर पैसों की डिमांड करते थे वरना परिणाम भुगतने की धमकी देते थे। इस तरह से इस गैंग ने करीब 100 लोगों के साथ ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें